ओबरा: ओबरा सीओ की अध्यक्षता में थाना कोन में पीस कमेटी बैठक, त्योहारों पर सुरक्षा, शांति और सौहार्द बनाए रखने पर जोर
सोनभद्र जनपद में आगामी होली पर्व और रमजान माह को देखते हुए सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना कोन में एक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार ने की।इस बैठक में प्रभारी निरीक्षक कोन, अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, स्थानीय नागरिक, गणमान्य व्यक्ति, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि शामिल।