जबलपुर: बरगी क्रूज हादसे की जांच से पहले डिस्मेंटल करने पर भाजपा विधायक नीरज सिंह के गोलमोल बोल
जबलपुर के बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है, जिसमें 13 पर्यटकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस संवेदनशील मामले पर स्थानीय भाजपा विधायक का बयान सामने आया है, लेकिन जब उनसे हादसे की जांच पूरी होने से पहले ही क्रूज को डिस्मेंटल (नष्ट) किए जाने पर सवाल पूछा गया, तो उनके जवाब काफी उलझे हुए और 'गोलमोल' नजर आए। विधायक ने