अकबरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 94 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार को सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पुलिस टीम के साथ दिवा गश्ती, वाहन चेकिंग एवं अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी पर निकले थे। गश्ती के दौरान करीब 12:30 बजे जाखेदेवीपुर की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल