सासनी: दो बाइकों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कराया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
Sasni, Hathras | May 10, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड गंदे नाले के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। सड़क हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस द्वारा घायलों को राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के जरिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।