सफीपुर: मुशीराबाद में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी, बर्तन और गैस सिलेंडर सहित 70 हजार का माल उड़ाया
Safipur, Unnao | Apr 16, 2026 उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के मुशीराबाद गांव में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। बंद पड़े एक घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए नगदी, कपड़े, बर्तन और गैस सिलेंडर सहित करीब 70 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। घर मालिक राम सहाय, जो दिल्ली में काम करते हैं, बुधवार देर शाम 7:00 बजे के करीब एक महीने बाद पत्नी के साथ लौटे तो घर के अंदर का मंजर देख दंग रह गए। कमरों क