श्योपुर। जिले की कराहल तहसील मुख्यालय में रविवार दोपहर 3 बजे एक आदिवासी महिला और उसकी बहू ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर हो रहे कब्जे से परेशान होकर तहसीलदार रोशनी शेख के पैर पकड़ लिए। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे अपनी जान दे देंगी।