लाडपुरा: कोटा के मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल चैंबर के बाहर बैठे रेजिडेंट्स, बोले- 'असुरक्षा के माहौल में इलाज करना संभव नहीं'
Ladpura, Kota | May 16, 2026 कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज के परिजनों द्वारा रेजिडेंट्स डॉक्टर से मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन कोटा (RDA) ने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की है।