दमोह: मडियादो में बहन की शिकायत से खफा आरोपी ने भाई पर किया चाकू से हमला, मामला दर्ज न होने पर एसपी को सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | Jul 1, 2026 दमोह मड़ियादो से संजय अहिरवार बुधवार दोपहर परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी आनंद कलादगी को ज्ञापन सौंपकर समीर खान पर चाकू से जानलेवा हमला, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। पीड़ित ने मड़ियादो थाना पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं करने का भी आरोप लगाया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।