मंसूरचक: शिव विवाह कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मंसूरचक में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चलाया जन सम्पर्क अभियान
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल इकाई मंसूरचक के कार्यकर्ताओं के द्वारा शिवरात्रि के अवसर पर शिव विवाह कार्यक्रम आयोजन को लेकर व्यापक पैमाने पर हम लोगों के बीच जन जागरूकता चलाई गई एवं अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लोगों से निवेदन भी किया गया ।इस अवसर पर दर्शनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।