मंसूरचक: मंसूरचक थाना अंतर्गत फाटक चौक के समीप आरएसएस के ध्वज जलाने के बाद सीसीटीवी की मदद से सात लोग चिन्हित थाना में मामला दर्ज
मंसूरचक थाना अंतर्गत फाटक चौक के समीप, वत्स साइंस क्लासेस में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने के उद्देश्य से, आरएसएस के ध्वज जलाने वाले सात लोगों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से चिन्हित किया गया है .जिसके ऊपर जिला पुलिस कप्तान मनीष ने मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है . जिसके बाद सभी के विरुद्ध थाने में सभी के मामला दर्ज हुआ है. गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापेमारी कर रही है.