मंसूरचक: मंसूरचक के हनुमान मंदिर में बड़े ही धूमधाम से शुरू हुआ अष्टयाम महायज्ञ, सैकड़ों की संख्या में जुटे श्रद्धालु
मंसूरचक प्रखंड अंतर्गत मंसूरचक हनुमान मंदिर में बड़े ही धूमधाम से अष्टयाम महायज्ञ शुरू किया गया l इसको लेकर क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है. जानकारी देते हुए आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि अमूमन तौर पर कोई भी यज्ञ अनुष्ठान पारंपरिक और पौराणिक व्यवस्थाओं का प्रतीक होता है .जिसके अनुरूप यह यज्ञ शुरू किया गया है. वैदिक मंत्र से गुंजायमान हुआ वातावरण.