बाबई: गुराडिया में मूंग खरीदी और स्लॉट बुक नहीं होने से नाराज किसानों ने सड़क पर किया चक्का जाम, मौके पर पहुंची अधिकारी
सोमवार को नर्मदापुरम पिपरिया स्टेट हाईवे पर माखननगर के ग्राम गुराडिया में मूंग खरीदी और स्लॉट बुक नहीं होने से नाराज किसानों ने चक्का जाम कर दिया। किसान सड़क पर कांटे डालकर बैठ गए। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ लगभग 4 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसान लगभग 5 घंटे से अपनी मांग को लेकर सड़क पर चक्का जाम कर रहे हैं।