बाबई: तहसील क्षेत्र मे सभी स्वास्थ्य केंद्रो पर आवश्यक दवाइयो की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए कलेक्टर ने दिए निर्देश
सोमवार को कलेक्टर सोनिया मीना ने CMHO को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील क्षेत्र में सभी स्वास्थ्य केंद्रो पर आवश्यक दवाइयां की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में त्वरित रिस्पांस के लिए मेडिकल टीम भी गठित की जाए। उन्होंने बारिश के दौरान होने वाली बीमारियों के लिए अग्रिम मेडिकल सुविधा उपलब्ध करने निर्देशित किया।