पन्ना: बाढ़ आपदा को लेकर अलर्ट पर प्रशासन: मुस्तैद रहने के कलेक्टर के निर्देश।
Panna, Panna | Jul 10, 2026 वर्षाकाल की शुरुआत के साथ ही जिला प्रशासन संभावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर ऊषा परमार ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक कर अधीनस्थ अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील और डूब प्रभावित ग्रामों में जनहानि और वर्षाजनित बीमारियों से बचाव के लिए माकूल प्रबंध, सूचना तंत्र मजबूत करने आदि निर्देश दिए।