महसी: पूरे गंगा प्रसाद में लगे हैंड पंप से लगातार निकल रहा बालू, ग्रामीण परेशान
महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत पूरे गंगा प्रसाद में हाइवे के किनारे लगा हैंड पंप लगने के बाद से ही अत्यधिक बालू निकल रहा है। जिससे राहगीर परेशान है। तपती धूप में प्यास से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सबसे लगा है तब से पानी में बालू आ रहा है। शनिवार शाम करीब 4 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल रहा है।