बांधवगढ़: उमरार जलाशय पहुंचे एसडीएम बांधवगढ़, मछुआरों को सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
उमरिया जिले के उमरार जलाशय का एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह और मत्स्य निरीक्षक जी.एस. लाल ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जलाशय में मत्स्य आखेट कर रही मछुआ सहकारी समिति मर्यादित उमरिया के सदस्यों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए।एसडीएम ने मछुआरों को लाइफ जैकेट सहित सभी सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिये है