हज़ारीबाग: हजारीबाग में श्री श्याम समर्पण महोत्सव का भव्य समापन, ऐतिहासिक आयोजन का हुआ समापन
हजारीबाग में पहली बार श्री श्याम टाबरिया द्वारा आयोजित श्री श्याम समर्पण महोत्सव अपने ऐतिहासिक और भव्य रूप में संपन्न हुआ। इस महोत्सव ने न केवल क्षेत्र में भक्ति और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित किया, बल्कि श्याम भक्तों के बीच एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।बाबा श्याम का दरबार अद्भुत और आकर्षक सजावट के साथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।