चायल: नेवादा में अवैध बालू भंडारण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, दो मासूमों की जान के बाद लगाया ₹5 लाख का जुर्माना
कौशांबी। सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने कादिरपुर नेवादा व पुरखास गांव में अवैध बालू भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की है। जांच में कादिरपुर नेवादा में बिना अनुमति करीब छह हजार घनमीटर बालू का भंडारण पाया गया, जिसे सीज कर परिवाद दायर करते हुए नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भंडारणकर्ता पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।