मऊरानीपुर: सकरार क्षेत्र में दो दिन से लापता किसान का शव नैना नदी के कुएं में मिला, डूबने से मौत की आशंका
सकरार थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय किसान भगवानदास कुशवाहा का शव दो दिन बाद नैना नदी में बने पुराने कुएं से बरामद हुआ। वह मंगलवार से लापता था। नदी किनारे कपड़े मिलने पर परिजनों ने खोजबीन की, जिसके बाद शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। परिवार में पहले से पोती की मौत के बाद अब इस घटना से कोहराम मचा है।