घाघरा: सलगी के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा
Ghaghra, Gumla | Apr 26, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के सलगी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में पोड़ी ग्राम निवासी भूखा उरांव की मौत हो गई वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया।घटना के बाबत पुलिस ने बताया कि मृतक सलगी गांव मेहमानी में गया हुआ था। सड़क पार करने के क्रम में एक अज्ञात वाहन में उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई।पुलिस मामले के छानबीन में जुटी है