शेखपुरा: खांडपर स्थित पहाड़ी पर हो रहे सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने रुकवाया, निर्माण कार्य में लापरवाही का लगाया आरोप
शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के खांडपर स्थित पहाड़ी पर करोड़ों की लागत से हो रहे सड़क निर्माण कार्य को ग्रामीण ने रुकवा दिया। ग्रामीणों ने लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की कमी पर गहरी चिंता जताई। जिसके बाद ग्रामीणों ने कार्य को रोक दिया।