चंदिया: शासकीय महाविद्यालय चंदिया में एनएसएस शिविर का समापन, विद्यार्थियों को सेवा और नेतृत्व का मिला संदेश
उमरिया जिले के शासकीय महाविद्यालय चंदिया में राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस इकाई के तहत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।समापन कार्यक्रम में बांका ग्राम के सरपंच कमलेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों का विकास होता है