कोडरमा: कोडरमा थाना के चितरपुर में ज़मीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, कई वाहन और घर क्षतिग्रस्त
कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान एक पक्ष के घर पर हमला कर दरवाजे, शीशे व बाउंड्री को नुकसान पहुंचाया गया, वहीं एक ऑल्टो कार सहित अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।