गोपालगंज: कुसौंधी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौंधी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान रीमा देवी के रूप में हुई है, जो मुकुल पांडेय की पत्नी थी। बताया जाता है कि दोनों की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने दहेज में बुलेट बाइक नहीं मिलने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई जितेंद्र पांडेय, ने