विदिशा नगर: री-नीट परीक्षा में अभेद्य सुरक्षा, चार केंद्रों पर 1700 छात्रों ने दी परीक्षा
री-नीट परीक्षा को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। शहर के चार परीक्षा केंद्रों—गर्ल्स कॉलेज, सम्राट अशोक कॉलेज, एक्सीलेंस स्कूल और पीएम श्री स्कूल में करीब 1700 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। रविवार दोपहर 1 बजे परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले छात्रों की सघन तलाशी ली गई। मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा।