हुलासगंज: हुलासगंज में सफल बिहार पुलिस व अग्निवीर के युवा युवतियों का सम्मान, विधायक ऋतुराज ने बढ़ाया उत्साह
जहानाबाद। हुलासगंज प्रखंड के उच्च विद्यालय मैदान में सफल बिहार पुलिस एवं अग्निवीर अभ्यर्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि घोसी विधायक ऋतुराज ने चयनित अभ्यर्थियों को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया।