पूर्णागिरि: बनबसा में दुष्कर्म के आरोपी के आश्रयदाताओं के घरों पर गरजा सीएम धामी का बुलडोजर, एसडीएम के नेतृत्व में हटाए गए तीन घर
बनबसा के बेलबंदगोठ में नाबालिक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को आश्रय देने वालो के घरों पर सीएम धामी का मंगलवार को बुलडोजर गरजा। बेलबंदगोठ में SDM आकाश जोशी, एसडीओ कैनाल यूपी प्रशांत वर्मा, थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवान ने भारी फोर्स के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आश्रय देने वालो के घरों कों तोड़ दिया।