पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर मंगलवार को जिले की पुलिस ने कई जगहों पर अवैध शराब के खिलाफ की कार्यवाई। हरिहरपुर ओपी अंतर्गत ग्राम हरिहरपुर के बैगा टोला में हरिहरपुर ओपी के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा अवैध देशी महुआ शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में लगभग 50 kg जावा महुआ तथा शराब बनाने के उपकरण को मौके पर ही विनष्ट किया गया।