जमीतपुरा कस्बे में मदरसा मदनियां इस्लामिया में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग बुन्दी के जिला अध्यक्ष जावेद जेड ने जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को जर्सियां वितरित की। जावेद जेड का मदरसा अनुदेशकों की ओर से स्वागत किया। जावेद जेड ने कहा कि मदरसे के बच्चों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। मदरसा के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दिलवाने का प्रयास करता रहूंगा।