गुमला: संत इग्नासियुस स्कूल के समीप 10 वीं के छात्र से ऑटो चालक द्वारा मोबाइल छीनने का आरोप, थाना में शिकायत
Gumla, Gumla | Jun 17, 2026 शहर में ऑटो चालकों से जुड़ी आपराधिक घटनाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामले में एक ऑटो चालक पर 10वीं कक्षा के छात्र का मोबाइल छीनकर फरार होने का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़ित छात्र ने अपने स्वजन के साथ गुमला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।रायडीह प्रखंड के मांझाटोली गांव निवासी छात्र से मोबाइल लुटी गई है।