धमतरी: पीजी कॉलेज में युवा फेस्ट का भव्य आगाज़, 5000 युवाओं ने कराया पंजीकरण
धमतरी जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज 24 अप्रैल से दो दिवसीय “युवा फेस्ट 2026” का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 25 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ धमतरी विधायक ओंकार साहू एवं सिहावा विधायक अंबिका मरकाम द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।