लातेहार: स्कूली वाहनों की जांच में कई ऑटो ओवरलोड मिले, एमवीआई ने काटा चालान
लातेहार। शहर के थाना चौक के पास बुधवार सुबह मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) सुनील कुमार ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को ले जाने वाले ऑटो और स्कूल बसों की जांच की गई। कई ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित चालकों का ऑनलाइन चालान काटा गया।