सुल्तानपुर जनपद से लापता हुई महिला को इंद्रानगर चौकी इंचार्ज ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपर्द किया
Raebareli, Raebareli | May 29, 2026
28 मई बृहस्पतिवार रात्रि 11बजे इंदिरा नगर चौकी पुलिस ने एक महिला को बरामद किया।जिससे पूछताछ करने पर महिला के परिजनों को सूचना दी गई।सुल्तानपुर के एक गांव से बिना बताए महिला घर से गायब हो गई थी। जिसकी खोजबीन परिजन कर रहे थे।परंतु कहीं पता नहीं चला महिला घूमती हुई रायबरेली पहुंची जहां पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया।और उसके पुत्र व परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।