जोधपुर: पावटा स्थित रोडवेज बस स्टैंड के बाहर से एक व्यक्ति का नगदी से भरा बैग हुआ चोरी
जोधपुर के पावटा स्थित रोडवेज बस स्टैंड के बाहर एक व्यक्ति का बैग अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया इस बैग में नकदी और कीमती सामान था। उदय मंदिर थाने में दी रिपोर्ट में पावटा रोडवेज बस स्टैंड के गेट के पास ही व्यापार करने वाले राजेश खेतानी ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसका नकदी और जरूरी सामान रखा बैग पारकर ले गया। पुलिस चोर का पता लगाने में जुटी है।