कैराना: कैराना के मोहल्ला दरबारखुर्द में मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट, तीन लोग हुए घायल
Kairana, Shamli | Apr 24, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द में मारपीट करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में रहीस की बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थी। आरोप है कि कुछ लोग प्रदूषण फैला रहे थे। विरोध करने पर मारपीट की गई। मारपीट में रहीस, सुहैब व उमैर घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।