बल्दीराय: धनपतगंज के तराई क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात, खेतों में जलभराव से धान व खरीफ की फसलें डूबीं; किसानों ने की मुआवजे की मांग
धनपतगंज के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। माधोपुर, सडांव, औदहा, सोती और आसपास के गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खेतों में जलभराव के कारण धान और अन्य खरीफ फसलें पूरी तरह से डूब गई हैं। किसान शंभू पांडे, विजय मिश्रा, प्रेम शंकर सिंह, अनिल पांडे, कौशल किशोर मिश्रा और दद्दन पांडे ने बताया कि उनके खेतों की फसल