बल्दीराय: बहुरावां बाजार में नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात, देसी शराब दुकान के सामने हुई मारपीट और हंगामा; वीडियो वायरल
बल्दीराय थाना क्षेत्र के बहुरावां बाजार में देशी शराब की दुकान के सामने नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नशे में चूर युवक सड़क पर मारपीट और हंगामा करते दिख रहे हैं। घंटों तक चले इस उत्पात ने स्थानीय लोगों और राहगीरों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रवि