बल्दीराय: धनपतगंज पावर हाउस के चार फीडर में फॉल्ट, बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित; उपभोक्ताओं में नाराज़गी
धनपतगंज में पावर हाउस के चार फीडर रात से फॉल्ट की स्थिति में हैं। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति का ठप होना अब आम बात बन गई है। विभाग द्वारा पहले ही टी-कटिंग (पेड़ों की छंटाई) और मेंटिनेंस कार्य कराने का दावा किया गया था। इसके बावजूद बिजली सप्लाई नियमित नहीं मिल रही है।