बल्दीराय: सोनबरसा में बारिश से ढहा कच्चा मकान, गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर
बल्दीराय क्षेत्र में रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि लगातार हो रही बारिश ने एक गरीब परिवार को बेघर कर दिया है। सोनबरसा ग्राम सभा के पूरे सूबेदार का पुरवा गांव में रात करीब 3 बजे मोहम्मद सैफ का कच्चा मकान पूरी तरह से ढह गया। इस हादसे में मोहम्मद सैफ, जो मोहम्मद अनीश के पुत्र हैं, के छप्पर वाले कच्चे मकान के धराशायी होने से परिवार की सारी घरेलू सामग्री भी नष्ट