राजगढ़: राजगढ़ एसपी कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों ने राजगढ़ एसपी से की मुलाकात
राजगढ़ एसपी अमित कुमार तोलानी से राजगढ़ एसपी कार्यालय पहुंचकर सोमवार को दोपहर 2:00 बजे करीब भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इंदर सिंह लववंशी सहित अन्य पदाधिकारी ने मुलाकात की और जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर एसपी का साफा बांधकर सम्मान किया। इसके साथ ही उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया गया।