सिरौली गौसपुर: खेतासराय में पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत, राज्यमंत्री ने शोक व्यक्त कर सहायता राशि का पत्र दिया
कोतवाली टिकायत नगर अंतर्गत मैदीपुर के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 8:30 बजे ट्रैक्टर ट्राली पर पेड़ गिरने से खेतासराय के मैकूलाल और विकास की मौत हुई थी। आज शुक्रवार की दोपहर करीब 3:00 बजे राज्य मंत्री सतीश शर्मा खेतासराय गांव पहुंचे। शोक संवेदना व्यक्त किया। दैवीय आपदा के तहत ₹400000 की स्वीकृत सहायता राशि के चेक दिए हैं।