सांगानेर: राजस्थान में पंचायती राज और निकाय चुनाव करवाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर किया हल्ला बोल प्रदर्शन
राजस्थान में पंचायती राज और निकाय चुनाव करवाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की भजनलाल सरकार के खिलाफ आज शुक्रवार को मोर्चा खोलते हुए सड़कों पर उतरकर हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन किया। पंचायती राज की स्थापना दिवस के अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से चुनाव करवाओ लोकतंत्र बचाओ आंदोलन की शुरुआत की गई। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के झड़प हुई।