चकिया: इलियाँ व चन्दौली पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई में गोतस्करों से मिलीभगत के आरोप में सिपाही को किया गिरफ्तार
इलियाँ व चन्दौली पुलिस ने गोतस्करों से मिलीभगत करने वाले निलंबित सिपाही सत्येन्द्र यादव को अम्बेडकरनगर से गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर 02 बजे पुलिस ने मामले का खुलासा किया पुलिस ने बताया की आरोपी पुलिस की गोपनीय जानकारी तस्करों तक पहुंचाकर सुरक्षित रास्ते बताता था और इसके बदले पैसे लेता था।पूरा मामला मोबाइल चैट व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से उजागर हुआ।