मध्यप्रदेश के बड़वाह मुस्लिम अंजुमन कमेटी के सदर की कमान एक बार फिर समाजजनों द्वारा शेख आयाज के हाथों में सौंप दी गई है।पिछले तीन वर्षों के सफल और सक्रिय कार्यकाल को देखते हुए समाज ने न केवल उन्हें सर्वानुमति से दोबारा सदर (अध्यक्ष) नियुक्त किया है, बल्कि इस बार उनका कार्यकाल 3 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष का कर दिया गया है।