कटरा: मझौली चोरौत NH 527 पर ग्रामीणों ने शव रखकर किया यातायात बंद, ट्रैक्टर से हुई थी युवक की मौत
मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन मझोली-चोरौत एनएच 527 पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे में शव रखकर ग्रामीणों ने यातायात बंद कर दिया। विदित हो कि रविवार देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। मृतक यजुआर पूर्वी पंचायत के लक्ष्मीपुर निवासी विंदेश्वर राउत का 25 वर्षीय पुत्र रंजीत राउत बताया गया है।