प्रतापपुर: एक माह से खराब पड़ा चापाकल, जल संकट से जूझ रहे नंनई कला के ग्रामीण
प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत सिद्की पंचायत के नंनई कला गांव में पिछले करीब एक महीने से एकमात्र सार्वजनिक चापाकल खराब पड़ा है। इसके कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। वार्ड सदस्य संदीप कुमार ने बताया कि चापाकल की खराबी को लेकर कई