मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के तिलठी गांव में दबंगों ने जमीनी विवाद में सास और बहू को किया घायल, ट्रामा सेंटर में इलाज जारी
बताते चले कि रविवार की दोपहर 12:00 बजे तिलठी गांव निवासिनी सास मालती देवी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मेरे ही गांव के लगभग 7 से 8 की संख्या में दबंगों ने मुझे और मेरी बहू भंवरा देवी को लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया और रास्ते में मेरे बेटे को घेर कर मार कर घायल किया है। स्थानीय चौकी चेतगंज जाने पर पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है जहां इलाज जारी है।