भारतीय जनता पार्टी, खिजरसराय दक्षिणी मंडल द्वारा अपने पार्टी के संस्थापक गौरव शाली नेता, कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, युग पुरुष एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101 वीं जयंती को पूरे जोशोखरोश के साथ सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया। जयंती के इस खास मौके पर खिजरसराय दक्षिणी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आयोजन किया गया।