बक्सर: मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल, आंकड़ों का खेल नहीं आत्मनिर्भर भारत का शानदार सफर है: मंत्री संजय सिंह टाइगर
Buxar, Buxar | Jun 13, 2026 शनिवार को जिला अतिथि गृह बक्सर में आयोजित प्रेसवार्ता में बिहार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय टाइगर ने मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल को 'बेमिसाल' बताया। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में सरकार ने देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है। मंत्री ने बताया कि जनधन योजना में 54 करोड़ खाते खुले, डीबीटी से बिचौलिये खत्म हुए।