शाहजहांपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण संपन्न, 10,848 में से 8,924 अभ्यर्थी शामिल हुए, 1,924 ने परीक्षा छोड़ी
शाहजहांपुर। जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।दोनों पालियों को मिलाकर कुल 10,848 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।